1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के LG नजीब जंग का इस्तीफा, PM और दिल्ली की जनता को कहा शुक्रिया

दिल्ली के LG नजीब जंग का इस्तीफा, PM और दिल्ली की जनता को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केंद्र को अपना इस्तीफा भेजा। 2013 में उपराज्यपाल बने थे नजीब जंग

najeeb jung- India TV Hindi
najeeb jung

नई दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा किवह 'अपने पहले प्यार' शिक्षण कार्य की तरफ लौट रहे हैं। एक संक्षिप्त बयान में जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बयान के मुताबिक, "उन्होंने उप राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान खुद को मिली हर तरह की मदद व सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।" केंद्र में कांग्रेसनीत गठबंधन सरकार के दौरान नजीब जंग नौ जुलाई, 2013 को दिल्ली के उपराज्यपाल बने थे। मोदी सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों को बदलने के बावजूद उन्हें उनके पद पर बरकरार रखा था।

बयान के मुताबिक, "दो वर्षो के साथ के लिए जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का भी शुक्रिया अदा किया।" बयान में कहा गया है कि जंग ने 'दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन व प्रेम' के लिए धन्यवाद दिया, खासकर एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान, जिसके बाद फरवरी 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत हुई थी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व अधिकारी तथा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जंग ने अचानक इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है। जंग के कार्यकाल के दौरान उनके कार्यालय तथा केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार के संबंध सदा तनावपूर्ण बने रहे।

कौन होगा दिल्ली का अगला एलजी?

नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली का अगला एलजी कौन होगा? इसे लेकर दो नामों की चर्चा जोरों पर है पहला नाम है अनिल बैजल का जो गृह सचिव रह चुके हैं। दूसरा नाम है दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी का। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की इसी मामले पर बैठक चल रही है।

Latest India News