1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पलट रहा मौसम, दिल्ली में बारिश, MP में लू चलने के आसार

पलट रहा मौसम, दिल्ली में बारिश, MP में लू चलने के आसार

दिल्ली में रविवार सुबह मौसम बारिश वाला रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

rain in delhi- India TV Hindi
rain in delhi

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम बारिश वाला रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शाम या रात में तेज हवाएं एवं आंधी चलने की संभावना है।" दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

MP में हवाओं के साथ बूंदाबांदी और लू चलने के आसार

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के कई स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के कुछ स्थानों के अलावा रायसेन, खरगोन, राजगढ़, बालाघाट, सिवनी में लू चल सकती है।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री, इंदौर का 25.5 डिग्री, ग्वालियर का 24.3 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर का 37.8 डिग्री, ग्वालियर का 42.6 डिग्री और जबलपुर का 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest India News