1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, स्थानीय लोगों में दहशत

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, स्थानीय लोगों में दहशत

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज एक रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई , जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी।

Malviya nagar fire- India TV Hindi
Image Source : PTI Malviya nagar fire

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज एक रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई , जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर करीब छह बजे फोन आया और आग पर काबू पाने के लिए 35 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। 

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर में संत निरंकारी स्कूल के पास खड़े एक ट्रक में पहले आग लगी , जिसमें एक गोदाम से रबर सीट भरा गया था। 
डीसीपी (दक्षिण) रोमिला बानिया बताया कि आग ट्रक से गोदाम तक फैल गयी। आग की एक अन्य घटना में , साकेत में आग शाम कई वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना में भी किसी हताहत की कोई खबर नहीं है। 

 

Latest India News