A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच कराएगी सरकार: CM केजरीवाल

दिल्ली में मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच कराएगी सरकार: CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराएगी।

<p>Arvind Kejriwal</p>- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराएगी। मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केजरीवाल ने यह कहा है।

उन्होंने दिल्ली में मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराने के आग्रह वाले एक ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम यह करेंगे।’’ बहरहाल, केजरीवाल ने इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया।

Latest India News

Related Video