A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो में युवती से अश्लीलता करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में युवती से अश्लीलता करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने पीड़िता द्वारा मामले को सोशल मीडिया में उछालने के बाद केस दर्ज किया था। आगे की तफ्तीश अभी जारी है।

Delhi Metro- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली मेट्रो में युवती से अश्लीलता करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

नई दिल्ली| दो दिन पहले दिल्ली मेट्रो में शाम के वक्त युवती के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार मनचला सिविल इंजीनियर निकला। आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। शनिवार रात यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल के पुलिस उपायुक्त ने आईएएनएस को दी। डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार सिविल इंजीनियर का नाम अभिलाष कुमार है। आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-22 में रहता है। वह गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर है। आरोपी अविवाहित है, वह मूलत: हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने पीड़िता द्वारा मामले को सोशल मीडिया में उछालने के बाद केस दर्ज किया था। आगे की तफ्तीश अभी जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने यह घिनौनी हरकत पहली बार की थी या फिर यह सब उसकी आदत में शुमार है। अगर वो पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है तो पुलिस अन्य शिकायतकर्ताओं की तलाश में जुटेगी, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Latest India News