नई दिल्ली: दिल्ली मैट्रो में सफ़र करना अब मंहगा होने जा रहा है। दिल्ली मैट्रो ने किराया तय करने वाली समिति को एक प्रस्ताव भेजा है जिसके तहत किराए में 40% प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सिफ़ारिश की गई है।
प्रस्ताव के मुताबिक न्यूनतम किराया 8 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए करने की सिफारिश की गई है। दिल्ली मैट्रो का कहना है बिजली के दाम बढ़ने और कर्ज़ चुकाने के लिेए किराया बढ़ाना ज़रुरी हो गया है।
आपको बता दें कि 2009 से लेकर अबतक दिल्ली मैट्रो का किराया नहीं बढ़ा है। दिल्ली मैट्रो दिल्लीवासियों की लाइफलाइन मानी जाती है जिसमें रोज़ाना औसतन बीस लाख लोग सफर करते हैं। ऐसे में यह खबर मेट्रो में नियमित सफर करने वालों को थोड़ा बहुत परेशान कर सकती है।
Latest India News