1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा कारणों से 14-15 अगस्त को मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेगी पार्किंग सुविधा

सुरक्षा कारणों से 14-15 अगस्त को मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेगी पार्किंग सुविधा

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने के मद्देनजर 14 अगस्त और आजादी के दिन अपराह्न तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा मुहैया नहीं रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम

14-15 अगस्त को मेट्रो...- India TV Hindi
14-15 अगस्त को मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेगी पार्किंग

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने के मद्देनजर 14 अगस्त और आजादी के दिन अपराह्न तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा मुहैया नहीं रहेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की ओर से जारी किए गए परामर्श के मुताबिक, 14 अगस्त सुबह छह बजे से 15 अगस्त अपराह्न दो बजे तक पार्किंग स्थल बंद रहेंगे।

DMRC ने पार्किंग के ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वे इस मौके का इस्तेमाल करें और पार्किंग स्थलों की सफाई करें। इसमें कहा गया है कि आदेश के सख्त पालन के लिए हम अपने अधिकारियों को पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करने के लिए तैनात करेंगे।

Latest India News