1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो आज से बढ़ाएगी 8 गाड़ियां

दिल्ली मेट्रो आज से बढ़ाएगी 8 गाड़ियां

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को कहा कि व्यस्त समय में भीड़ बढ़ जाने से यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से आठ और गाड़ियां चलाई

दिल्ली मेट्रो आज से...- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो आज से बढ़ाएगी 8 गाड़ियां

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को कहा कि व्यस्त समय में भीड़ बढ़ जाने से यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से आठ और गाड़ियां चलाई जाएंगी।

डीएमआरसी के मुताबिक, हर साल अगस्त-सितंबर में यात्रियों की संख्या कुछ बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर गाड़ी की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

येलो लाइन, ब्लू लाइन और वायलट लाइन (प्रत्येक) पर दो अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जाएंगी, जबकि रेड लाइन और ग्रीन लाइन पर एक-एक अतिरिक्त गाड़ी चलाई जाएगी।

डीएमआरसी ने एक अध्ययन में कहा, "यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए एक अध्ययन कराया गया, ताकि समुचित सेवा सुनिश्चित करन के लिए संचालन योजना तैयार की जा सके।"

बयान में कहा गया कि अतिरिक्त गाड़ियां दो महीने तक चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें आगे भी चलाया जा सकता है।

डीएमआरसी के यात्रियों की संख्या अभी रोजाना करीब 25 लाख हो गई है और डीएमआरसी ने 2010 से 2014 के बीच अपनी गाड़ियों के डब्बों की संख्या 640 से 70 फीसदी बढ़ाकर 1,076 कर दी है।

येलो लाइन और ब्लू लाइन पर चार डब्बों वाली सभी गाड़ियों को 6 या 8 डब्बों वाली बना दिया गया है।

Latest India News