A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली: नारायणा स्थित फैक्‍ट्री में भड़की भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 29 गाड़ियां मौके पर

दिल्‍ली: नारायणा स्थित फैक्‍ट्री में भड़की भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 29 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भीषण आग की घटना सामने आई है। दिल्ली के नारायणा स्थित एक पेपर कार्ड फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई।

<p>Delhi Fire</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Delhi Fire

दिल्‍ली में लगातार तीसरे दिन भीषण आग की घटना सामने आई है। दिल्‍ली के नारायणा स्थित एक पेपर कार्ड फैक्‍ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में स्थित फैक्‍ट्री में सुबह 7 बजे के करीब आग लगी। फैक्‍ट्री में बड़ी तादाद में कागज़ होने के चलते आग तेजी से फैल गई। भीषण आग को बझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेट की 29 गाडि़यों को मौके पर रवाना किया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Latest India News