A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली NCR में रात 8.30 बजे तक धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली NCR में रात 8.30 बजे तक धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना

पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है, इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

Rain- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

नई दिल्ली. पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि रात 8.30 बजे तक दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश/ आंधी तूफान/ धूल भरी हवाओं के साथ आंधी की संभावना जताई है।

यूपी के कई जिलों में भी आंधी बारिश की संभावना

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भी यूपी के कई जिलों में आधी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा जिलों के कई इलाकों में और इन जिलों से सटे इलाकों में शाम 7.30 बजे तक आंधी बारिश की संभावना है।

Latest India News