1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल से मिले बस्सी की गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

केजरीवाल से मिले बस्सी की गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात खत्म हुई, जहां गंभीर मुद्दो पर चर्चा हुई। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुलाकात सार्थक रही और उन्होनें मीनाक्षी

केजरीवाल से मिले...- India TV Hindi
केजरीवाल से मिले बस्सी की गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात खत्म हुई, जहां गंभीर मुद्दो पर चर्चा हुई। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुलाकात सार्थक रही और उन्होनें मीनाक्षी मर्डर केस की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है।

मुख्यमंत्री के दिल्ली पुलिस के 'ठुल्ले' वाले ब्यान पर दिल्ली पुलिस को विचलित न होने की सलाह दी है। वही आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस पर अपराधों के प्रति संवेदनशीन नही होने का इलजाम लगाया था इसपर बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हर अपराधों के प्रति संवेदनशील है और वह हर मामले को गंभीरता से लेती है।  

शाम करीब 4 बजे पुलिस कमिश्‍नर बी. एस. बस्‍सी दिल्‍ली सचिवालय पहुंचे थे। सीएम केजरीवाल के साथ हुई यह मीटिंग करीब 1 घंटे 34 मिनट तक चली। दिल्‍ली की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और मीनाक्षी मर्डर केस पर चर्चा हुई।

दिल्ली पुलिस कमिशनर ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात से पहले  बयान जारी  कर साफ जवाब दिया था कि दिल्ली पुलिस भारत सरकार और संसद के प्रति जवाबदेह है।

बी एस बस्‍सी आज सुबह करीब 11 बजे उप राज्‍यपाल से मिलने पहुंचे थे। बस्‍सी के मुताबिक उप राज्‍यपाल से ये साप्‍ताहिक मीटिंग थी जिसमें दिल्‍ली की कानून व्‍यवस्‍था और मीनाक्षी मर्डर केस पर चर्चा हुई। बी एस बस्‍सी ने ये भी कहा दिल्‍ली पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है और उसकी हर जांच को कोर्ट देखता है।

Latest India News