A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: द्वारका में कांस्टेबल और होमगार्ड पर बदमाशों ने की फायरिंग

दिल्ली: द्वारका में कांस्टेबल और होमगार्ड पर बदमाशों ने की फायरिंग

द्वारका में आज सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल राजीव और एक होमगार्ड पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

Delhi police, attacked, Dwarka- India TV Hindi
Delhi police constable and Home guard attacked in Dwarka

नई दिल्ली। द्वारका में आज सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल राजीव और एक होमगार्ड पर बदमाशों ने हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल राजीव को गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसी मामले में दो बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर किया है।

बता दें कि, नार्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात दो भाइयों की गोली लगने से मौत हुई है जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई राहुल को गोलियां मारी। जबकि छोटे भाई ने खुद को गोली मारने की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में बड़ा भाई गोली लगने के बाद घर के बाहर गली में गिरता नजर आ रहा है जिसके पीछे छोटा भाई भी भागता हुआ आ रहा है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वारदात प्रॉपर्टी को लेकर की गई है या किसी और वजह से हुई है।

Latest India News