1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम के 14 ताले टूटे, 40 लड़कियां छूटी

दिल्ली: बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम के 14 ताले टूटे, 40 लड़कियां छूटी

रेस्क्यू के बाद इन सभी लड़कियों को मेडिकल चेकअप के बाद बस से सेफ होम में भेजा गया है

 virendra dev dixit- India TV Hindi
virendra dev dixit

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने आश्रम के 14 दरवाजे तोड़ने के बाद 40 लड़कियों को आश्रम से रेस्क्यू किया है। पिछले कई घंटे से दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की टीम आश्रम में मौजूद है। पुलिस और बाबा के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई है। बता दें कि बलात्कार का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित फरार चल रहा है।

रेस्क्यू के बाद इन सभी लड़कियों को मेडिकल चेकअप के बाद बस से सेफ होम में भेजा गया है। लड़कियों को विश्वविद्यालय से बस तक ले जाने से पहले पुलिस ने पूरे हिस्से को तिरपाल से ढंक दिया ताकि लड़कियों की पहचान को छिपाया जा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बाबा वीरेंद्र के समर्थकों में झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने कड़ाई से कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पाया और ताला तोड़कर नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाल लिया।

बलात्कार का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

देखिए वीडियो-

Latest India News