1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सही थी AIIMS की रिपोर्ट, जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत!

सही थी AIIMS की रिपोर्ट, जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत!

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में AIIMS की पुरानी रिपोर्ट को सही माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत जहर की वजह से ही हुई थी।

sunanda pushkar- India TV Hindi
sunanda pushkar

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में AIIMS की पुरानी रिपोर्ट को सही माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत जहर की वजह से ही हुई थी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद इस बात को माना है कि सुनंदा की मौत सामान्य नहीं थी। गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल में सुनंदा का शव मिला था। सुनंदा की मौत की खबर खुद उनके पति ने पुलिस को दी थी।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि मेडिकल बोर्ड की तरफ से उन्हें 11 पेज की रिपोर्ट मिल चुकी है और वो पूरी रिपोर्ट को पढ़ने के बाद ही आगे की कार्यवाही पर फैसला लेंगे। इससे पहले प्राथमिक जांचों में सुनंदा के आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। लेकिन पोस्टमार्टम में दिखे जख्मों के निशान और दवाइयों के ओवरडोज ने जांच दल के शक को और गहरा कर दिया। दबाव बढ़ने पर इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। इस मामले में एम्स के डॉक्टरों पर भी यह आरोप लगा था कि उन्होंने गलत रिपोर्ट तैयार की थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट 6 जनवरी 2015 को दर्ज की थी।

Have been told that Medical Board's advice in late Sunanda's case has been received. Deepak is reviewing progress. Merits shall be ensured

— BS Bassi (@BhimBassi) January 15, 2016

Latest India News