A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे की पीआरएस पूछताछ सेवा 2 मई की रात से 3 मई की सुबह तक रहेगी बंद

रेलवे की पीआरएस पूछताछ सेवा 2 मई की रात से 3 मई की सुबह तक रहेगी बंद

इस दौरान फोन नम्बर 139 पर दिल्ली पीआरएस से संबंधित पूछताछ भी अनुपलब्ध रहेगी...

<p>indian railway</p>- India TV Hindi
indian railway

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे का दिल्ली के लिए ‘कंप्यूटरीकृत जन आरक्षण प्रणाली’ (PRS) आज रात 10.45 से छह घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रहेगा। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

इसमें बताया गया है कि दिल्ली की प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए पीआरएस पूछताछ दो मई की रात 10.45 से तीन मई की सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा।

बयान में बताया गया है इस दौरान फोन नम्बर 139 पर दिल्ली पीआरएस से संबंधित पूछताछ भी अनुपलब्ध रहेगी। 

Latest India News