1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केवल 12 मिनट में वसंतकुंज से गुड़गांव पहुंचाया गया धड़कता दिल

केवल 12 मिनट में वसंतकुंज से गुड़गांव पहुंचाया गया धड़कता दिल

नई दिल्ली: वसंतकुंज के एक अस्पताल से एक धड़कते दिल को गुड़गांव के एक अन्य अस्पताल केवल 12 मिनट में पहुंचाया गया। इन दोनों अस्पतालों के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। दानकर्ता 45

heart- India TV Hindi
heart

नई दिल्ली: वसंतकुंज के एक अस्पताल से एक धड़कते दिल को गुड़गांव के एक अन्य अस्पताल केवल 12 मिनट में पहुंचाया गया। इन दोनों अस्पतालों के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है।

दानकर्ता 45 वर्षीय व्यक्ति को बेहोशी की अवस्था में पुलिस ने वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। 6 जुलाई को छत्तरपुर के नजदीक फतेहपुर बेरी में एक सड़क हादसे में उन्हें सिर में चोट लग गयी थी। बाद में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।

फोर्टिस ने एक बयान में कहा है, अस्पताल ने एनओटीटीओ (नेशनल आर्गन एंड टिसू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाईजेशन) को सूचना दी और पुलिस की अनुमति ली गयी क्योंकि यह मेडिको-लीगल मामला है।

दानकर्ता के दिल को गुड़गांव में मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उसकी एक किडनी फोर्टिस एस्कॉट हार्ट इंस्टीच्यूट (एफईएचआई) जबकि दूसरे को सफदरजंग अस्पताल भेजी गयी। लीवर को गुड़गांव के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट भेजा गया।

Latest India News