1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DU ऐडमिशन: स्टीफंस ने जारी की पहली कट ऑफ

DU ऐडमिशन: स्टीफंस ने जारी की पहली कट ऑफ

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने 2015-16 एकेडमिक सेशन के लिए अपनी पहली कट ऑफ-लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस कट ऑफ लिस्ट में सबसे ज्यादा इंग्लिश ऑनर्स का

DU एडमिशन: स्टीफंस ने...- India TV Hindi
DU एडमिशन: स्टीफंस ने जारी की पहली कट-ऑफ

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने 2015-16 एकेडमिक सेशन के लिए अपनी पहली कट ऑफ-लिस्ट का ऐलान कर दिया है।

इस कट ऑफ लिस्ट में सबसे ज्यादा इंग्लिश ऑनर्स का 99% कट ऑफ गया है। स्टीफंस में कॉमर्स के लिए 97.75, साइंस और ह्यूमेनीटीज के लिए 97.50 % कट ऑफ गया है, जबकि इकनॉमिक्स का कट ऑफ 98.50 % है।

कॉलेज दाखिला के दिन प्रवेश परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू भी लेगा। इसके बाद अंतिम चयनित छात्रों की सूची जारी की जाएगी।

सेंट स्टीफंस की कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि डीयू के कुछ अन्य कॉलेजों में भी कटऑफ लिस्ट 100 फीसद जा सकती है। डीयू के बाकी कॉलेज 25 जून को पहली कटऑफ लिस्ट जारी करेंगे।

डीयू प्रशासन की ओर से इस साल सभी कॉलेजों के लिए एडिशनल एलिजबिलटी क्राइटेरिया खत्म कर दी गई है। लेकिन सेंट स्टीफंस कॉलेज ने सभी में तो नहीं मगर दो कोर्सों इकोनॉमिक्स व अंग्रेजी ऑनर्स में इसे जारी रखा है। जिसमें कटऑफ के अलावा मैथ व अंग्रेजी या इलेक्टिव अंग्रेजी होने पर तय अंक होने जरूरी होंगे।

सत्र 2015-16 में दाखिले के लिए जारी कॉलेज की कटऑफ लिस्ट में सर्वाधिक 99 फीसद कटऑफ अंग्रेजी ऑनर्स कोर्स में कॉमर्स स्ट्रीम के लिए घोषित किए जाने के बाद बाद इकोनॉमिक्स ऑनर्स में कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 98.5 फीसद कटऑफ घोषित किया गया है।

कॉलेज में कटऑफ घोषित होने के बाद 22 जून से इकोनॉमिक्स कोर्स में दाखिले के लिए टेस्ट व इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

Latest India News