1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DU दाखिला: जारी हुई तीसरी कटऑफ लिस्ट

DU दाखिला: जारी हुई तीसरी कटऑफ लिस्ट

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिला चाहने वालों को खुश होने का कारण मिल गया है क्योंकि विश्वविद्यालय की ओर से जारी तीसरी कटऑफ के अनुसार B. Comm और अर्थशास्त्र स्नातक जैसे पसंदीदा पाठ्यक्रमों

DU दाखिला: जारी हुई...- India TV Hindi
DU दाखिला: जारी हुई तीसरी कटऑफ लिस्ट

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिला चाहने वालों को खुश होने का कारण मिल गया है क्योंकि विश्वविद्यालय की ओर से जारी तीसरी कटऑफ के अनुसार B. Comm और अर्थशास्त्र स्नातक जैसे पसंदीदा पाठ्यक्रमों में अभी भी दाखिला लेने का मौका बना हुआ है।

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, SGND खालसा, SGTB खालसा और श्री गुरू गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स सहित 4 कॉलेजों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उन्हें अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने को ध्यान में रखते हुए अपनी तीसरी कटऑफ सूची जारी नहीं की।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने अर्थशास्त्र :स्नातक: के लिए अपनी कटऑफ 97.75 प्रतिशत से 0.375 प्रतिशत की कमी के साथ 97.375 प्रतिशत जारी की है।

दौलत राम कॉलेज ने भी अर्थशास्त्र :स्नातक: के लिए अपनी कटऑफ 95.5 प्रतिशत, अंग्रेजी :स्नातक: के लिए 94 प्रतिशत और बी. कॉम के लिए 95 प्रतिशत रखी है।

विश्वविद्यालय के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रों को दाखिला से संबंधी अपनी औपचारिकताएं सात जुलाई तक पूरी करने की जरूरत है और अगली कटऑफ की घोषणा नौ जुलाई को होगी।

Latest India News