A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल ज़ब्त

दिल्ली हिंसा: AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल ज़ब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद है।

Tahir Hussain- India TV Hindi
Image Source : IANS Tahir Hussain

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद है। पुलिस ने पिस्टल बरामद करने के साथ ही 24 राउंड कारतूस और एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस अब इस पिस्टल की फॉरेंसिक जांच करवाएगी। इस बात की जांच होगी की दंगे के दौरान क्या इस पिस्टल से कोई फायर किया गया था? आपको बता दें कि दिल्ली दंगा केस में गिरफ्तारी से पहले ताहिर हुसैन ने ये पिस्टल अपने किसी जानने वाले के पास छिपा दी थी जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Latest India News