1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने की राजनाथ सिंह से भेंट, भारत-नेपाल सीमा की स्थिति पर चर्चा

नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने की राजनाथ सिंह से भेंट, भारत-नेपाल सीमा की स्थिति पर चर्चा

नई दिल्ली: नेपाल के उपप्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और भारत नेपाल सीमा की स्थिति पर चर्चा की जहां हाल में झड़पें हुई थी। सिंह ने उत्तर प्रदेश में

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: नेपाल के उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और भारत नेपाल सीमा की स्थिति पर चर्चा की जहां हाल में झड़पें हुई थी।

सिंह ने उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खिरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली नागरिक की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत इस घटना की निष्पक्ष जांच कराएगा और सच्चाई तक पहुंचने के प्रयास में नेपाली समकक्षों को शामिल करेगा।

गृहमंत्री ने कहा कि किसी भी घटना, यदि अनजाने में भी होती है तो भी, उसका निराकरण दोनों देशों के प्रतिनिधियों के संयुक्त निरीक्षण एवं अन्वेषण से होना चाहिए। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल और उसके नेपाली समकक्ष आर्म्ड पुलिस फोर्स के बीच नियमित बैठक कराने की भी मांग की।

सिंह ने नेपाल के गृह मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे निधि से कहा कि दोनों देश सुरक्षा और सीमा पर सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में दोस्ताना एवं पारिवारिक संबंध का लाभ उठा रहे हैं। इस भेंट के दौरान केंद्रीय गृहसचिव राजीव महिर्षि, भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय तथा गृह एवं विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Latest India News