1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिरुपति बालाजी को अनूठा दान, भक्त ने चढ़ाया सोने का शेषनाग

तिरुपति बालाजी को अनूठा दान, भक्त ने चढ़ाया सोने का शेषनाग

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): तिरुपति बालाजी के दरबार में भक्तों ने करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया है। इस बार एक भक्त ने सोने से बना बेशकीमती शेषनाग चढ़ाया है। कुछ श्रद्धालुओं ने हीरे के हाथ और सोने

tirupati balaji- India TV Hindi
tirupati balaji

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): तिरुपति बालाजी के दरबार में भक्तों ने करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया है। इस बार एक भक्त ने सोने से बना बेशकीमती शेषनाग चढ़ाया है। कुछ श्रद्धालुओं ने हीरे के हाथ और सोने के पैर भी चढ़ाए हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर तिरुपति बालाजी मंदिर को 4 करोड़ 69 लाख का दान मिला है।

देश के सबसे अमीर मंदिरों में एक तिरुमला के तिरुपति बालाजी मंदिर में एक तरफ नोटों का अंबार लगा है, तो दूसरी तरफ बेशकीमती गहनों का ढेर। कोई शुद्ध सोने से बना शेषनाग लेकर बालाजी के दर पर पहुंचा है तो कोई विशुद्ध सोने से बना चरण पादुका लेकर बालाजी के दर पर पहुंचा।

तिरूपति बालाजी के चरणों में रिकॉर्ड दान

गुरुपूर्णिमा के मौके पर तिरुपति बालाजी के मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि बालाजी के लिए भक्तों ने एक झटके में रिकॉर्ड बना डाला। नोटों का अंबार, सोने-चांदी के जेवरात, हीरे-जवाहरातों से सजे गहनें और हुंडी में लाखों का चढ़ावा कुल मिलाकर चार करोड़ उनहत्तर लाख रुपये तक पहुंच गया। तिरूपति बालाजी के मंदिर में हर साल चढ़ावे का रिकॉर्ड बनता और टूटता रहता है।

Also read:

तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में ये 10 रहस्य जान चौंक जाएंगे आप

पिछले साल बालाजी में चढ़ावे का रिकॉर्ड-

  • तिरुपति मंदिर में एक दिन में 5 करोड़ 44 लाख रुपये के चढ़ावे का रिकॉर्ड बना था
  • 2015 में मंदिर की हुंडियों में करीब 1010 करोड़ से ज्यादा का दान पहुंचा
  • एक साल में हुआ ये अब तक का सबसे ज्यादा दान है

मंदिर की देखरेख करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को उम्मीद है कि जिस तरह से श्रद्धालु दोनों हाथों से दान कर रहे हैं।

  • उससे 2016-17 में मंदिर का राजस्व बढ़कर 2678 करोड़ से ज्यादा का होगा
  • इसमें 1000 करोड़ से ज्यादा के हुंडी दान
  • 778 करोड़ से ज्यादा निवेश पर ब्याज
  • 209 करोड़ रुपये स्पेशल दर्शन के टिकटों से
  • 175 करोड़ रुपये प्रसाद से
  • 150 करोड़ रुपये बालों की नीलामी से
  • और 354 करोड़ से ज्यादा धनराशि मंदिर की जमीन पर बनी दुकान और होटल के किराए और दूसरे जरियों से आने की उम्मीद है

तिरुपति मंदिर में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस साल से तिरूपति बालाजी मंदिर में दान के लिए खास व्यवस्था की गई है। ऑन लाइन चढ़ावे की व्यवस्था के साथ अब भक्त कंपनी के शेयर भी दान में दे सकते हैं। हाल फिलहाल मंदिर के पास 7 टन सोना है।  

देखिए वीडियो-

Latest India News