नई दिल्ली: आज देश भर में मकर संक्रांति के मौके पर लोग पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा रौनक और भीड़ हरिद्वार में देखी जा रही है, जहां मकर संक्रांति के मौके पर अर्धकुंभ का पहला स्नान हो रहा है। इस मौके पर हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का हुडूम उमड़ पड़ा है। देर रात से ही श्रद्धालु इकट्ठा होने लगे थे।
उधर, इलाहाबाद के संगम में भी बडी़ संख्या में श्रद्धालु मकर संक्रांति के मौके पर तड़के से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।
वहीं, इस बार मकर संक्रांति इस बार पूर्णरुप से 15 जनवरी को मनाई जाएगी। अगली साल तिथि के बदलाव के कारण 14 और 15 दोनों दिन ही मकरसंक्रांति मनाई गई है। लेकिन इस साल 15 जनवरी, शुक्रवार को ही मकरसंक्रांति मनाई जाएगी।
जानिए क्यों मनाई जाती है मकरसंक्रांति
सूर्य अपनी स्वाभाविक गति से प्रत्येक साल 12 राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन में 360 अंश की परिक्रमा करते हैं। एक राशि में तीस अंश का भोग करते हुए सूर्य दूसरी राशि में जाते हैं। धनु राशि को छोड़ जब सूर्य मकर राशि में आते हैं तो इसी कारण मकर संक्रांति मनाई जाती है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-
Latest India News