1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीडी कांड की इनसाइड स्टोरी: क्या केजरीवाल को संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल के बारे में पता था?

सीडी कांड की इनसाइड स्टोरी: क्या केजरीवाल को संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल के बारे में पता था?

नई दिल्ली: 9 मिनट का वीडियो, 11 तस्वीरें और दो महिलाएं.. दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल से आम आदमी पार्टी इस कदर फंस गई है कि अब किसी को जवाब देते नहीं

sandeep kumar- India TV Hindi
sandeep kumar

नई दिल्ली: 9 मिनट का वीडियो, 11 तस्वीरें और दो महिलाएं.. दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल से आम आदमी पार्टी इस कदर फंस गई है कि अब किसी को जवाब देते नहीं बन रहा। मंत्री को बर्खास्त कर अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी का दामन बचाने में जुटे हैं लेकिन पूर्व मंत्री के डर्टी टेप में जो दिख रहा है उसे खारिज करना कतई आसान नहीं है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सेक्स सीडी कांड की इनसाइड स्टोरी

संदीप के साथ काम कर चुके सहयोगियों ने 9 मिनट के इस डर्टी टेप से जुड़े बड़े खुलासे किए हैं। एक साधारण सा कमरा, कमरे में साधारण सामान और फिर कैमरे में लाल हाफ पैंट पहने एक शख्स की एंट्री.. वीडियो को देखकर ऐसे लग रहा है कि ये किसी पुराने घर में शूट हुआ है और दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ये वीडियो उसी सुल्तानपुर माजरा इलाके में शूट हुआ है जहां से संदीप कुमार विधायक हैं।

सेक्स स्कैंडल का सच क्या है ?

तस्वीरों के सामने आते ही संदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। खुद संदीप अंडरग्राउंड हो गए लेकिन एक दिन बाद जब दिल्ली के पूर्व मंत्री मीडिया के सामने आए तो उन्होंने सीडी पर ही सवाल उठा दिए। जब ये सवाल पूछा गया कि क्या सीडी में आप ही दिख रहे हैं इस सवाल को ये कहकर टाल गए कि जांच का विषय है।

खुद संदीप सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं उनके खिलाफ साजिश हुई है जहां तक वीडियो का सवाल है सीडी देखकर ऐसा लगता है कि ये वीडियो काफी पुराना है और चुनाव से पहले का है लेकिन वीडियो कब का है ये मुद्दा ही बेमानी है।

सीडी सामने आते ही विरोधियों ने आम आदमी पार्टी पर हमले शुरू किए लेकिन इतने बड़े स्कैंडल के बावजूद केजरीवाल मीडिया के सामने नहीं आए और एक वीडियो मैसेज के जरिए सफाई देने की कोशिश की।

केजरीवाल को 15 दिन पहले से ही पता था!

फिलहाल आम आदमी पार्टी इस स्कैंडल का ठीकरा संदीप कुमार के सिर पर फोड़कर अपना दामन बचाने में जुटी है और दावा कर रही है कि खबर मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। लेकिन सीडी जारी करने वालों का दावा है कि केजरीवाल को 15 दिन पहले से ही सब पता था फिर भी संदीप कुमार के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं हुआ।

देखिए वीडियो-

Latest India News