1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के डिजिटलीकरण की अमेरिका में मांग, मर्डोक ने मोदी को सराहा

भारत के डिजिटलीकरण की अमेरिका में मांग, मर्डोक ने मोदी को सराहा

न्यूयॉर्क: भारत को सबसे बड़ा बाजार बताते हुए अमेरिकी मीडिया जगत के दिग्गजों ने 4जी नेटवर्क के जल्द विस्तार समेत  भारतीय व्यवस्था के तीव्र डिजिटलीकरण का आह्वान किया है। अमेरिकी मीडिया की ओर से यह

भारत के डिजिटलीकरण की...- India TV Hindi
भारत के डिजिटलीकरण की अमेरिका में तेज मांग

न्यूयॉर्क: भारत को सबसे बड़ा बाजार बताते हुए अमेरिकी मीडिया जगत के दिग्गजों ने 4जी नेटवर्क के जल्द विस्तार समेत  भारतीय व्यवस्था के तीव्र डिजिटलीकरण का आह्वान किया है। अमेरिकी मीडिया की ओर से यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी तरह की पहली बैठक के दौरान आई है। एक बयान में कहा गया कि इस बैठक में प्रमुख ध्यान मीडिया और मनोरंजन उद्योग द्वारा देश में रोजगार के अवसरों के सृजन में निभाई जा सकने वाली भूमिका पर था।

शीर्ष मीडिया घरानों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने ऊर्जावान एवं सक्रिय नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और साथ ही भारत के भविष्य के प्रति आशा जताई। विश्व के मनोरंजन उद्योग के 40 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत में डिजिटल इंडिया पहल के जरिए हो रहे डिजिटल सुधार को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा मजबूत पथ तैयार कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था  इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए इसे एक अद्भुत क्षण बना देती है। इस बैठक के दौरान जो मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद थे, उनमें न्यूज कॉर्प और 21स्ट सेंचुरी फॉक्स के अध्यक्ष रूपर्ट मर्डोक, 21स्ट सेंचुरी फॉक्स के सीईओ जेम्स मर्डोक, न्यूज कॉर्प के सीईओ रॉबर्ट थॉम्प्सन, स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर, डिस्कवरी कम्यूनिकेशन्स के अध्यक्ष एवं सीईओ डेविड जैसलैव और सोनी एंटरटेनमेंट के सीईओ माइकल लिंटन शामिल थे।

मोदी सर्वश्रेष्ठ नीतियों वाले नेता: मर्डोक

मीडिया जगत के 'संचार सम्राट' के रूप में जाने जाने वाले रुपर्ट मर्डोक ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आजाद भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं, जिनकी नीतियां भी सर्वश्रेष्ठ हैं। मर्डोक ने एक ट्वीट में कहा, "भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटा अच्छा गुजरा। स्वतंत्र भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ नेता जिनकी नीतियां सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन उस देश में अभी बहुत काम होने हैं।"

Latest India News