1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘दो बार चुपके से पाकिस्तान गए थे दिलीप कुमार’

‘दो बार चुपके से पाकिस्तान गए थे दिलीप कुमार’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी  ने मंगलवार को कहा कि बॉलीवुड सुपर स्टार दिलीप कुमार हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के मकसद से दो बार चुपके से पाकिस्तान गए

‘दो बार चुपके से...- India TV Hindi
‘दो बार चुपके से पाकिस्तान गए थे दिलीप कुमार’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी  ने मंगलवार को कहा कि बॉलीवुड सुपर स्टार दिलीप कुमार हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के मकसद से दो बार चुपके से पाकिस्तान गए थे। कसूरी ने दिलीप कुमार को भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व बताया।

कसूरी मंगलवार को दिलीप कुमार के बांद्रा स्थित घर उनसे मिलने पहुंचे थे।

इस मुलाकात में कसूरी के साथ पूर्व बीजेपी नेता सुधींद्र कुलकर्णी भी मौजूद थे। कुलकर्णी ने बताया कि मंगलवार शाम यहां के उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता के घर पर उनसे मुलाकात करने वाले कसूरी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर अपने यात्रा कार्यक्रम में जिन्ना हाउस, मणि भवन महात्मा गांधी से संबंधित और दिलीप कुमार का घर शामिल किया क्योंकि तीनों हस्तियां दोनों ही देशों के लिए आदर्श व्यक्तित्व हैं।

कसूरी के साथ तीनों जगहों पर गए कुलकर्णी ने कहा कि दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने पाकिस्तानी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुलकर्णी के अनुसार इस मौके पर कसूरी ने दिलीप कुमार को अपनी किताब 'नीदर अ हॉक नॉर अ डव ऐन इंसाइडर्स अकाउंट ऑफ पाकिस्तान्स फॉरेन पॉलिसी' की एक प्रति भेंट की जबकि अभिनेता ने उन्हें अपनी आत्मजीवनी की एक प्रति सौंपी।

कुलकर्णी ने बताया कि 11 अक्तूबर को यहां आए कसूरी बुधवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Latest India News