1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Diplomatic Nite 2015 में डिप्लोमेट ने जमाया रंग

Diplomatic Nite 2015 में डिप्लोमेट ने जमाया रंग

नई दिल्ली: डिप्लोमेसी पर आधारित देश की एक जानी मानी पत्रिका ने हाल ही में डिप्लोमेटिक नाइट का आयोजन किया। नए साल से ठीक पहले हुए इस आयोजन में देश देश और दुनिया के तमाम डिप्लोमेट ने शिरकत की।

meira kumar- India TV Hindi
meira kumar

नई दिल्ली: डिप्लोमेसी पर आधारित देश की एक जानी मानी पत्रिका ने हाल ही में डिप्लोमेटिक नाइट का आयोजन किया। नए साल से ठीक पहले हुए इस आयोजन में देश देश और दुनिया के तमाम डिप्लोमेट ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार थीं। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के मेट्रोपॉलिटिन होटल में रखा गया था।

इस आयोजन के दौरान कूटनीतिज्ञ वार्षिक संस्करण: भारतीय विरासत का जश्न जारी किया गया। वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं जो तमाम डिप्लोमेट के साथ हंसकर मिल-जुल रही थीं। उन्होंने यहां पर राजनयिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस समारोह के दौरान विभिन्न राजनयिकों के योगदान से संबंधित एक प्रदर्शनी भी दिखाई गई।

इस कार्यक्रम को जीवंत बनाने के लिए संगीत का भी इंतजाम किया गया था जिसमें दिल्ली म्यूजिक सर्किट के एक जाने माने सिंगर रूबीन इजरायल हाथों में माइक थामे हुए इस समारोह में समा बांध रहे थे। डिप्लोमेट नाइट 2015 के इस एडिशन को चाइना टूरिज्म द्वारा संचालित किया गया वही मेट्रोपोलिटिन होटल इसका सह प्रायोजक था।

Latest India News