1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19 in MP: इंदौर में कोरोना के मरीज बढ़कर 411 हुए, राज्य के 24 जिलों में अब तक 730 लोग कोरोना पॉजिटिव

Covid19 in MP: इंदौर में कोरोना के मरीज बढ़कर 411 हुए, राज्य के 24 जिलों में अब तक 730 लोग कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में अब तक कारोना के 730 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

<p>Coronavirus</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Coronavirus

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में अब तक कारोना के 730 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 411 सिर्फ इंदौर शहर के हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस 24 जिलों को अपनी चपेट में ले चुका है। राज्य में कोरोना वायरस का बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में 278 कंटेन्मेंट एरिया बनाये गए हैं। राज्य शासन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1171 टेस्ट किए गए जिसमें से 126 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। 

राज्य में इंदौर के हाल सबसे ज्यादा खराब हैं, यहां 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भोपाल में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर जारी है। यहां पर अब तक 142 लोग कोरोेना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 4 की मौत हो गई है। राज्य के उज्जैन में 24 लोग कोरोना से पॉजिटिव हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जबलपुर में कोरोना वायरस 10 लोगों को संक्रमित कर चुका है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 10000 को पार कर गई है। मंगलवार सुबह तक देश में कुल 10363 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि देश के कुल 10363 कोरोना वायरस मामलों में 1000 से ज्यादा लोग ऐसे भी हैं जो संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं और अपने घर जा चुके हैं। लेकिन कोरोना वायरस देश में 339 से लोगों की जान भी ले चुका है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 411  35
भोपाल 142 4
मुरैना 14 0
जबलपुर 10 0
उज्जैन  24 6
खरगौन 17 3
बड़वानी  14 0
शिवपुरी 2 0
ग्वालियर 6 0
छिंदवाड़ा 4 1
विदिशा 13 0
बैतूल  1 0
श्योपुर  2 0
होशंगाबाद  15 0
खंडवा  5 0
रायसेन  4 0
देवास  7 1
धार  2 0
सागर  1 0
शाजापुर  1 0
रतलाम  1 0
मंदसौर  1 0
सतना  2 0
टीकमगढ़  1 0

Latest India News