कोरोना वायरस दक्षिण भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यहां आम लोग ही नहीं बल्कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी प्रभावित होते जा रहे हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी में पिछले हफ्ते एक 76 वर्षीय शख्स की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। यह देश में कोरोना से मौत का पहला मामला था। अब खबर है कि इस शख्स का इलाज करने वाला डॉक्टर जांच में पॉजिटिव पाया गया है।
कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर शरत बी ने बताया कि 76 वर्षीय वृद्ध का इलाज करने वाले डॉक्टर में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। पिछले हफ्ते इस वृद्ध की मौत हो गई थी। डॉक्टर की उम्र 63 वर्ष है और यह डॉक्टर उसी शख्स का इलाज कर रहा था। फिलहाल उस डॉक्टर को उसके परिवार के साथ क्वारेंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को आज आईसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा।
पिछले हफ्ते कर्नाटक के कुलबर्गी में हुई थी। यहां एक 76 वर्षीय बुजुर्ग ने इस वायरस की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया था। मृतक कोरोना वायरस COVID 19 का संदिग्ध मरीज था और जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इस मरीज की मौत मंगलवार को हुई थी और वो हाल ही में साऊदी अरब से लौटे थे। कर्नाटक में हुई इस मौत के बाद तेलंगाना सरकार अलर्ट पर है क्योंकि मृतक व्यक्ति ने हैदराबाद की यात्रा की थी।
Latest India News