1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: डाक्टरों, नर्सों की छुट्टियां रद्द की गई

कश्मीर: डाक्टरों, नर्सों की छुट्टियां रद्द की गई

घाटी में जारी अशांति के कारण संकट जैसी स्थिति के बीच, जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने आज अस्पतालों के डाक्टरों और नर्सों, कंपाउंडरों की छुट्टियां रद्द कर दीं

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: घाटी में जारी अशांति के कारण संकट जैसी स्थिति के बीच, जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने आज अस्पतालों के डाक्टरों और नर्सों, कंपाउंडरों की छुट्टियां रद्द कर दीं और मेडिकल कालेज संकाय सदस्यों की इस सप्ताह शुरू होने वाली गर्मियों की छुट्टियां टाल दीं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बेमिना के एसकेआईएमएस मेडिकल कालेज के प्रधानाध्यापक द्वारा जारी आदेश के हवाले से कहा कि घाटी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए SKIMS मेडिकल कालेज अस्पताल, बेमिना के संकाय सदस्यों या स्टाफ की पहले से मंजूर छुट्टियां अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि 16 जुलाई से शुरू हो रही श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कालेज के संकाय सदस्यों की गर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक टाल दी गई हैं।

Latest India News