1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: सरकारी अस्पताल के OPD में डॉक्टरों-नर्सों का गरबा!

गुजरात: सरकारी अस्पताल के OPD में डॉक्टरों-नर्सों का गरबा!

नई दिल्ली: अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों द्वारा गरबा किए जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि उस वक्त प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल अस्पताल के

सरकारी अस्पताल के OPD...- India TV Hindi
सरकारी अस्पताल के OPD में डॉक्टरों-नर्सों का गरबा!

नई दिल्ली: अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों द्वारा गरबा किए जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि उस वक्त प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल अस्पताल के दौरे पर थे। खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन से जवाब देते नहीं बन रहा है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ओपीडी में बिस्तर पर मरीज लेटे हैं, वहीं सामने डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्टाफ गरबा कर रहा है।

घटनाक्रम सोला सिविल हॉस्पिटल का है। स्वास्थ्य मंत्री यहां डायलिसिस के नए सेंटर का उद्घाटन करने आए थे। यूं तो मरीजों के परिजन के लिए अस्पताल में कई तरह के नियम बताए जाते हैं, लेकिन वहीं गरबा खेलते समय तेज म्यूजिक बजाया जा रहा था।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि उनके जाने के बाद वहां गरबा किया गया।

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या परंपरा के नाम पर अस्पतालों में इस तरह का कार्यक्रम उचित है?

डॉक्टरों, नर्सों का गरबा देखकर मरीज भी रह गये हैरान, देखें तस्वीरें अगले स्लाइड्स में देखें ......

Latest India News