1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड से बचाव को लेकर वेबिनार में डॉक्टरों ने कहा, जागरूकता से हारेगा कोरोना

कोविड से बचाव को लेकर वेबिनार में डॉक्टरों ने कहा, जागरूकता से हारेगा कोरोना

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने शहरों के साथ अब गांवों को भी अपनी जद में ले रहा है। गांवों में जागरूकता की कमी के कारण इस रोग से खतरा अधिक है।

कोविड से बचाव को लेकर वेबिनार में डॉक्टरों ने कहा, जागरूकता से हारेगा कोरोना- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE PHOTO कोविड से बचाव को लेकर वेबिनार में डॉक्टरों ने कहा, जागरूकता से हारेगा कोरोना

गुरुग्राम। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने शहरों के साथ अब गांवों को भी अपनी जद में ले रहा है। गांवों में जागरूकता की कमी के कारण इस रोग से खतरा अधिक है। इसी को देखते हुए भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती संतोष यादव द्वारा कोविड-जन जागरण नाम से एक वेबिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। 

इस वेबिनार में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) के डॉक्टर, अशोक जैनर, आर.एम.एल. हॉस्पिटल के डॉक्टर, दिनेश कुमार यादव और मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के डॉक्टर, दिनेश यादव ने भाग लिया। इस वेबिनार की मॉडरेटर बच्चों की चिकित्सक और मेडिएस्टा फाउंडेशन के को-फाउंडर, डॉक्टर मनीषा यादव द्वारा किया गया। चिकित्सकों ने कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों के साथ उनके बाद पैदा होने वाली गंभीर स्थिति से निपटने से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी । चिकित्सकों का कहना था कि बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों से विचलित होने के बजाय आवश्यक चिकित्सकीय इलाज पर ध्यान देने की जरूरत है। 

जांच कराने और जागरूक करने पर देना होगा जोर 

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) के डॉक्टर, अशोक जैनर ने बताया कि कोरोना को रोकने के लिए सही समय पर इलाज और लोगों में जागरूता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण होने पर पांचवे और छठा दिन रोगी के लिए सबसे नाजुक होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की सबसे कारगर इलाज स्टेरॉयड और ऑक्सीजन है। भारत में जो गलती हो रही है कि बिना जरूरत के एंटीबायोटिक औैर दूसरी दवाइयां चलाई जा रही है। इससे बचना चाहिए औैर मरीज का फेफड़ा स्रंकमित होने पर सही समय पर उसे स्टेरॉयड देना चाहिए। इससे रोगी की जान असानी से बचाई जा सकती है। 

गांव में खतरा कम लेकिन जानकारी जरूरी 

आर.एम.एल. हॉस्पिटल के डॉक्टर, दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शहरों के मुकाबले गांवों में खतरा कम है। शहरों में लोग मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहते हैं जिससे संक्रमण का खतरा अधिक होता है। शहरों में हवा से संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। वहीं, गांव में पेड़-पौधे काफी होने और खुली जगह होने से यह खतरा कम है। गांवों में रहने वाले को उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि लोग दूरी बनाकर रहें। खुली जगह पर बैठकर बात करें। कहीं जाए तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। अगर, वो ऐसा करेंगे तो कोरोना के खतरे को हद तक कम कर पाएंगे। 

Image Source : INDIA TVकोविड से बचाव को लेकर वेबिनार में डॉक्टरों ने कहा, जागरूकता से हारेगा कोरोना

श्रीमती सन्तोष यादव ने अभार व्यक्त किया 

डॉक्टरों द्वारा दिए गए सलाह पर अभार व्यक्त करते हुए श्रीमती सन्तोष यादव ने कहा कि यह वेबिनार बहुत ही जानकारी बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि अगर हमने कुछ जरूरी नियम, सावधानियों को अपना लिया तो कोरोना की दूसरी लहर से अपने और परिवार को बचा सकते हैं। उन्होंने इस तरह के वेबमिनार का बेहतरीन तरीके से मॉडरेटर के लिए डॉक्टर मनीषा यादव को भी बधाई दी और आगे भी इस तरह के आयोजन करने की सलाह दी। 

Latest India News