1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अहम राज चूहे खा गए

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अहम राज चूहे खा गए

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से लापता होना का राज अब भी एक रहस्य बना हुआ है। हालात यह है कि सरकार के पास उनसे जुड़े जो भी दस्तावेज थे उन्हें

नेताजी सुभाष चंद्र...- India TV Hindi
नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अहम राज चूहे खा गए

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से लापता होना का राज अब भी एक रहस्य बना हुआ है। हालात यह है कि सरकार के पास उनसे जुड़े जो भी दस्तावेज थे उन्हें अब चूहे खा चुके हैं। ऐसा कहना है मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह।  

वजाहत हबीबुल्लाह का कहना है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय ढंग से लापता होने के राज को खोलने वाले अहम दस्तावेज सरकार के पास हैं ही नहीं! उनका कहना है कि उनसे जुड़े दस्तावेज या तो गुम हो गए हैं या फिर उन्हें चूहे खा गए है। दरअसल वो दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह सब बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सरकार रिकॉर्ड्स के रखरखाव के मुद्दे पर बात कर रहे थे। उन्होंने इसी बीच सवाल भी उठाया कि जब सराकर के पास नेता जी से जुड़े अहम दस्तावेज थे तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। आपको बता दें कि हाल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की यात्रा पर गए हुए थे तो वहां पर रह रहे नेता जी के परिजनों ने यह मांग की थी कि नेता जी से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए जाएं, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया।

Latest India News