1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती ट्रेन में भी किया गया योग

चलती ट्रेन में भी किया गया योग

इंदौर: दुनिया भर में पहले विश्व योग दिवस के मौके पर आज अलग..अलग आयोजनों के बीच चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस के यात्री भी योग करते देखे गये। यह सुपरफास्ट ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को

चलती ट्रेन में भी किया...- India TV Hindi
चलती ट्रेन में भी किया गया योग

इंदौर: दुनिया भर में पहले विश्व योग दिवस के मौके पर आज अलग..अलग आयोजनों के बीच चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस के यात्री भी योग करते देखे गये। यह सुपरफास्ट ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर से जोड़ती है।

चलती ट्रेन में योग कार्यक्रम का अनूठा आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने किया। संस्था के योग प्रशिक्षक कृष्णा मिश्रा ने पीटीआई..भाषा को बताया, मैंने रणथम्बौर एक्सप्रेस की चेयरकार में बैठे करीब 400 यात्रियों को अलग..अलग चरणों में योग की आसान मुद्राओं का अभ्यास कराया। ये मुद्राएं इतनी आसान थीं कि यात्रियों ने अपनी सीट पर बैठे..बैठे ही इनका अभ्यास किया।

मिश्रा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग ने योग के संदेश को फैलाने के लिये चलती ट्रेन में योग कार्यक्रम आयोजित किया।

Latest India News