1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली : स्कूलों में अवैध डोनेशनों पर लगेगी लगाम, कानून जल्द बनेगा

दिल्ली : स्कूलों में अवैध डोनेशनों पर लगेगी लगाम, कानून जल्द बनेगा

नई दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बताया कि दिल्ली सरकार ऐसे कानून लाने जा रही है जिससे शहर के निजी स्कूल धनराशि में हेर-फेर नहीं कर सकेंगे,

निजी स्‍कूलों में...- India TV Hindi
निजी स्‍कूलों में डोनेशन से दाखिले पर लगेगी लगाम

नई दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बताया कि दिल्ली सरकार ऐसे कानून लाने जा रही है जिससे शहर के निजी स्कूल धनराशि में हेर-फेर नहीं कर सकेंगे, इससे अवैध डोनेशनों पर लगाम लगेगी और पारदर्शी दाखिले सुनिश्चित किए जा सकेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात में केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आप सरकार की पहलों के बारे में बताया और इससे जुड़ा एक दृष्टि-पत्र साझा किया ।

20,000 नए शिक्षक, 12000 नई कक्षाओं का होगा निर्माण
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा, हमने राष्ट्रपति को दिल्ली सरकार की पहलों के बारे में बताया जिसमें 20,000 नए शिक्षकों की भर्ती, 12,000 कक्षाएं बनाना और 45 नए भवनों पर काम शुरू करना, सीसीटीवी कैमरे लगाना, कर्ज देने का कार्यक्रम और पाठ्यक्रम में कमी करने जैसी योजनाएं शामिल हैं। सिसोदिया ने बताया कि मुखर्जी शिक्षक दिवस के मौके पर जब शिक्षक की भूमिका में नजर आए थे, तभी उन्होंने बैठक का सुझाव दिया था ।

 

Latest India News