1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नालंदा: प्रिंसिपल हत्या मामले में S.H.O. सस्पेंड

नालंदा: प्रिंसिपल हत्या मामले में S.H.O. सस्पेंड

नालंदा: जगदीशपुर में DPS स्कूल के प्रिंसिपल को आक्रोशित ग्रामीणो नें लोगो ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीण प्रिंसिपल पर DPS स्कूल के दो बच्चों को पीटकर कर उनकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दोनों छात्रों की

नालंदा: प्रिंसिपल...- India TV Hindi
नालंदा: प्रिंसिपल हत्या मामले में S.H.O. सस्पेंड

नालंदा: जगदीशपुर में DPS स्कूल के प्रिंसिपल को आक्रोशित ग्रामीणो नें लोगो ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीण प्रिंसिपल पर DPS स्कूल के दो बच्चों को पीटकर कर उनकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दोनों छात्रों की लाश स्कूल के पास एक तालाब में मिली, जिसके  बाद आसपास के गांव के लोग गुस्से में आ गए और जमकर तोड़फोड़ करने लगे। उन्होने स्कूल की दो बसों में आग लगा दी। इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल सामने आए तो उनकी बुरी तरह पिटाई की। गुस्साए लोगो ने प्रिंसिपल को पीटकर उनकी एक आंख निकाल ली, जहां उनकी मौके पर मौत हो गई। 

DPS स्कूल के मृतक छात्रों की पहचान राजगीर के लहुआर गांव निवासी श्यामकिशोर प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और पचवारा गांव निवासी मनोहर प्रसाद के 11 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। दोनों बच्चे नीरपुर गांव स्थित DPS स्कूल के हॉस्टल मे रहकर पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूर दोनों बच्चों का शव सड़क किनारे तालाब में मिला।

क्या है पूरा मामला

  • शनिवार को स्कूल हॉस्टल से गायब हुए 4 छात्र
  • रविवार सुबह तालाब से दो छात्रो का शव बरामद हुआ
  • आक्रोशित भीड़ ने प्रिंसिपल को जम कर पीटा
  • अस्पताल लेजाते वक्त गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल ने दम तोड़ा

क्यों फूटा गुस्सा

संबंधित स्कूल पर इस से पहले भी कुछ बच्चो के गायब होने और यौन प्रता़ड़ना के आरोप लगे थे लेकिन आरोपो की पुष्टि नहीं हो सकी थी। स्थानीय ग्रामीण ने स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कहा है कि पूरे मामले की जांच जारी है।

DSP  संजय कुमार, नालंदा, सिलाव, दीपनगर थानाध्यक्ष समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगो को शांत करने में जुटी है। DSP संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा।  

अगली स्लाइड में देखिए इंडिया टीवी की वीडियो

Latest India News