1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास छोटा ड्रोन गिरा, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास छोटा ड्रोन गिरा, पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी स्थित इजरायली दूतावास के पास एक ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: राजधानी स्थित इजरायली दूतावास के पास एक ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। जैसे ही दूतावास के लोगों ने वहां एक ड्रोन को गिरा हुआ पाया तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बच्चा ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

Latest India News