1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नशेड़ी कार चालक ने लड़कियों को मारी टक्कर,एक की मौत दो घायल !

नशेड़ी कार चालक ने लड़कियों को मारी टक्कर,एक की मौत दो घायल !

दिल्ली: उत्तराखंड की पर्यटक नगरी नैनीताल में राजभवन रोड पर एक तेज़ गति से चल रहे एक कार चालक ने सड़क पर चल रही कालेज की लड़कियों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई लडकिया खाई में गिर

कार चालक ने मारी टक्कर,...- India TV Hindi
कार चालक ने मारी टक्कर, एक लड़की की मौत

दिल्ली: उत्तराखंड की पर्यटक नगरी नैनीताल में राजभवन रोड पर एक तेज़ गति से चल रहे एक कार चालक ने सड़क पर चल रही कालेज की लड़कियों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई लडकिया खाई में गिर गई। इनमे से एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो लडकिया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके आलावा भी कई लडकिया चोटिल हुई है। 

सरे शाम नैनीताल के राजभवन रोड पर हुई इस दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायल लड़कियों को अस्पताल पहुचाया। घायलो में से रानीखेत की छात्रा भावना बोरा की दुखद मौत हो गई और खटीमा निवासी निकिता भट्ट व मोनिका मेहता गंभीर रूप से घायल हो गई। 

यह तीनो डी एस बी कालेज की एम.एस.सी.की छात्राएं है जो कालेज की छुट्टी के बाद पास के ही अपने हॉस्टल जा रही थी।तभी तेज रफ़्तार नशेड़ी चालक का शिकार हो गई। 

पुलिस ने मोके से हिमांशु बिष्ट नामक नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्ज़े में ले लिया है।  

Latest India News