देहरादून: देहरादून में एक महिला ने पुलिसवालों की नाक में दम कर दिया। यहां थाने में एक लड़की ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। लड़की इतने नशे में थी कि कॉस्टेबल हो या दारोगा सभी से भिड़ गई। इस लड़की को पुलिस इसलिए पकड़ कर लाई थी, क्योंकि वो तेज़ रफ्तार में गाड़ी चला रही थी और कई गाड़ियों को टक्कर मार चुकी थी। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कर के उसे छोड़ दिया लेकिन उससे पहले
सड़क से लेकर थाने तक उसका नॉन स्टॉप ड्रामा देखकर पी कर सड़क पर लुढ़कने वाले भी इस लड़की को देखकर पानी-पानी हो जाए। यह लड़की ऐसा नशा करके थाने में पहुंची थी कि उसकी अपनी बोली और कदमों पर कोई कंट्रोल नहीं था।
कौन है ये लड़की ?
हंगामा करने वाली लड़की वो मेरठ की रहने वाली है और अपने 3 दोस्तों के साथ मसूरी घुमने आई थी। सबके सब नशे में थे और लौटते वक्त देहरादून में एक गाड़ी को टक्कर मार रहे थे। बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन लड़की टक्कर मार कर फरार हो गई। पुलिस पीछा करने लगी तो स्टेशन के पास सभी पकडे गए और उसके बाद पुलिस थाने ले आई।
सब घर पहुंचने से पहले पहुंच गए थाने
हजारों का स्मार्ट फोन और लाखों की गाड़ी को देखकर तो पुलिस वाले भी समझ गए थे कि लड़की बड़े घर की है लेकिन पहचान पूछने पर अपनी हैसियत बता रही थी। मामला दर्ज हुआ और मेडिकल होने के बाद रिहाई हो गई लेकिन मधुशाला से निकलने पर ऐसा नशा चढ़ा था कि घर पहुंचने से पहले सब थाने कोतवाली पहुंच गए।
देखिए वीडियो-
Latest India News