1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा में DTC बसों का सफर मंहगा, 33 प्रतिशत तक बढ़ा किराया

नोएडा में DTC बसों का सफर मंहगा, 33 प्रतिशत तक बढ़ा किराया

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने नोएडा की अपनी गैर-वातानुकूलित बस सेवाओं के लिए किराये में 33 प्रतिशत की वृद्धि की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शहर में अपनी बसों के किराये में बदलाव

dtc- India TV Hindi
dtc

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने नोएडा की अपनी गैर-वातानुकूलित बस सेवाओं के लिए किराये में 33 प्रतिशत की वृद्धि की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शहर में अपनी बसों के किराये में बदलाव के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने हाल ही में नोएडा जाने वाली अपनी बसों के किरायों में बदलाव किया है और डीटीसी ने भी अपनी बसों के किराये में बदलाव किया है ताकि डीटीसी और यूपीएसआरटीसी की बस सेवाओं के किरायों में एकरूपता रहे।

नयी व्यवस्था के तहत डीटीसी की गैर-वातानुकूलित बसों में तीन किलोमीटर तक की यात्रा के लिए लोगों को अब पांच रुपये देने होंगे। इसके अलावा दो रुपये का एमसीडी का टोल अलग से होगा, जो पहले चार रूपए था।

Latest India News