1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाई दूज पर महिलाओं को मुफ्त सवारी कराएगा DTC

भाई दूज पर महिलाओं को मुफ्त सवारी कराएगा DTC

DTC आज भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त सवारी की सुविधा प्रदान करेगा।

dtc to provide free service to females on bhai dooj- India TV Hindi
dtc to provide free service to females on bhai dooj

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) आज भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त सवारी की सुविधा प्रदान करेगा। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में डीटीसी की वातानुकूलित एवं गैर-वातानुकूलित बसों में यह सुविधा मिलेगी। दिल्ली एवं NCR से बाहर जाने वाली अंतर-राज्यीय बसों में हालांकि यह सुविधा नहीं मिलेगी।

वक्तव्य में कहा गया है, "भाई दूज के दिन काफी भीड़-भाड़ रहने की संभावना है। इसलिए अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए डीटीसी ने अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को आसानी से और समय पर बसें मिल सकें।"

"डिपो प्रबंधकों को भी बसों के समय से संचालन का निर्देश दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात सलाहकारों की भी तैनाती की जाएगी।"

Latest India News