लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को आई धूल भरी तेज आंधी ने कई हिस्सों में कहर ढाया। आंधी की चपेट में आने से 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आंधी में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंधी के कहर से आठ लोगों की मौत हो गई और 320 होर्डिग तथा बिजली के तार गिर गए, जिससे बहुत सी जगहों पर 20 घंटों से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों पड़ी फसलों, खासतौर से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है
आगरा बरेली सीतापुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों शुक्रवार रात से भारी वर्षा हो रही है।
राज्य के मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे भी मौसम का मिजाज़ ऐसा ही रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जे.पी गुप्ता ने कहा कि स्थानीय तापमान बढ़ने से आंधी तुफ़ान आया।
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ ईलाकों में वर्षा होने की भविष्यवाणी की है।
Latest India News