1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल ई-लाला शुरू

छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल ई-लाला शुरू

नई दिल्ली: देश के करीब 5.77 करोड़ छोटे व्यापारियों के हितों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज एक ऑनलाइन पोर्टल ई-लाला शुरू किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से कारोबारी आपस में और व्यापारी

छोटे व्यापारियों के...- India TV Hindi
छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल ई-लाला शुरू

नई दिल्ली: देश के करीब 5.77 करोड़ छोटे व्यापारियों के हितों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज एक ऑनलाइन पोर्टल ई-लाला शुरू किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से कारोबारी आपस में और व्यापारी ग्राहकों के साथ सौदे कर सकेंगे।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के इस ई-कॉमर्स पोर्टल का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने किया। नायडू ने ई-लाला पहल के लिए कैट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में ऑनलाइन खरीदारों की संख्या 2016 में बढ़कर 10 करोड़ पहुंचने की संभावना है जो 2014 में 3.4 करोड़ थी और ई-कॉमर्स 2015 में कई गुना बढ़कर 53,000 करोड़ रपये पर पहुंच गया है जो 2011 में 3,600 करोड़ रपये का था।

उन्होंने कहा कि ई-लाला पहल के तहत डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग कर छोटे व्यापारी अपने समक्ष ई-कॉमर्स से पैदा हो रहे वैश्विक खतरे से निपट सकते हैं।

Latest India News