1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

असम में भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

असम में आज 3.1 और 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमान के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

गुवाहाटी: असम में आज 3.1 और 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमान के किसी नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि गुवाहाटी और राज्य के अन्य स्थानों पर 3.1 तीव्रता का पहला झटका तड़के 5:30 मिनट पर आया। इसका केंद्र राज्य के कारबी आंगलोंग जिले में धरती से दस किलोमीटर नीचे स्थित था।

दूसरा मध्यम तीव्रता का झटका सुबह 7:41 मिनट पर आया और इसका केंद्र भारत-म्यांमा क्षेत्र में जमीन से 100किमी नीचे स्थित था। शिलांग से प्राप्त खबर के मुताबिक मेघालय और ज्यादातर पूर्वोत्तर इलाके में भी मध्यम तीव्रता का एक झटका महसूस किया गया है।

यहां के क्षेत्रीय भूकंप विग्यान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग सात बजकर 11 मिनट पर 5.5 तीव्रता का भूंकप का झटका महसूस किया गया और इसका केंद्र मणिपुर के नजदीक म्यांमार में था। यहां भी जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Latest India News