1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली और हरियाणा में 3.5 तीव्रता का भूकंप, हरियाणा था भूकंप का केंद्र

दिल्ली और हरियाणा में 3.5 तीव्रता का भूकंप, हरियाणा था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में केंद्रित था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : PTI Earthquake

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में केंद्रित था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि अभी तक इन झटकों के कारण किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इस साल एशिया के कई देशों में भूकंप के बड़े झटके महसूस किए जा चुके हैं।  भूकंप अपराह्न् 2.50 बजे आया, और मौसम विभाग ने इसे मामूली भूकंप बताया है।

Latest India News