1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई 3.5

Delhi-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई 3.5

दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Earthquake

नई दिल्ली. दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5  मापी गई। भूकंप के झटके शाम 5.45 बजे के करीब महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करते ही दिल्ली एनसीआर में तमाम जगहों के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। भूकंप के वजह से अफरातफरी का माहौल है। भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली में जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था।

उल्लेखनीय है कि भूकंप की अधिक तीव्रता के लिहाज से देश को पांच जोन में बांटा गया है। दिल्ली, अधिक तीव्रता वाले चौथे जोन में स्थित है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तर पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में जमीन से आठ किमी गहराई में केन्द्रित था। उन्होने बताया कि भूकंप के झटके एनसीआर के पूर्वी इलाकों में नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी महसूस किये गये। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये। आशा है सभी लोग सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी में से हर एक के सुरक्षित होने की दुआ करता हूं।’’

भूकंप के कारण भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए। स्थानीय प्रशासन ने अब तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी है। पूर्वी दिल्ली के निवासी एस दामले ने बताया कि उन्होंने भूकंप आने पर अपनी कुर्सी में कंपन महसूस किया। यह कुछ पल के लिये डरा देने वाला अनुभव था। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस वायरस के संक्रमण से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन के तहत लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। दिल्ली में 2004 में 2.8 और इससे पहले 2001 में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। 

इनपुट- भाषा

देखिए वीडियो

Latest India News