1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई

दिल्ली-NCR में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात 8.57 पर लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात 8.57 पर लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया।  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। रोहतक और झज्जर में भी लोगों ने इसे महसूस किया। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में जमीन से 10 किमी की गहराई में था। गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Latest India News