नई दिल्ली: गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण गुजरात के शहर भरुच से 37 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। अभी तक इन झटकों में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ रही है। सूरत, तापी, भरुच और नवसारी में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की त्रीवता 3.7 मैग्नीट्यूड नापी गई है।
Latest India News