A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूकंप के हल्‍के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 मापी गई

महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूकंप के हल्‍के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 मापी गई

महाराष्ट्र के सतारा जिले के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

पुणे। महाराष्ट्र के सतारा जिले के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के यहां स्थित केंद्र ने कहा कि सुबह सात बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। 

सतारा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। सतारा पुणे से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित है।महाराष्ट्र के सतारा जिले में आज सुबह भिककम्प का झटका महसूस किया गया

Latest India News