1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए, 5.5 रही तीव्रता

मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए, 5.5 रही तीव्रता

राष्ट्रीय भकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के चंपाई से 27 किलोमीटर दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम के बीच था। भूकंप सुबह 4.10 बजे आया है।

<p>Earthquake</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI Earthquake

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के चंपाई से 27 किलोमीटर दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम के बीच था। भूकंप सुबह 4.10 बजे आया है।  

भूकंप से मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई स्थानों पर सड़कों में दरारें आ गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य भूविज्ञान और खनिज संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से बताया कि सुबह चार बज कर दस मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-म्यांमार सीमा पर चंफाई जिले के जोख़ावथार में था।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी आइजोल सहित राज्य के कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि ज़ोखावथार में एक गिरजाघर सहित कई मकान और इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा भूकंप से कई स्थानों पर राजमार्गों और सड़कों में दरारें आ गई हैं। अधिकारी ने कहा कि नुकसान का पूरी तरह आकलन किया जाना बाकी है

Latest India News