रोहतक, हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके रात 9 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई है।
इससे पहले लद्दाख में शुक्रवार रात 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि भूकंप रात सवा आठ बजे आया जिसका केन्द्र 25 किलोमीटर की गहराई में था।
लद्दाख में भूकंप की वजह से किसी भी तरह की क्षति की सूचना है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख था और भूकंप के झटके कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों और जम्मू के किश्तवार और डोडा तक महसूस किए गए। हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है।
Latest India News